जेन जी आंदोलन की आड़ में 'जेन अल्फा' को उकसाया, पूरे सियासी खेल की परतें खोलने में लगी पुलिस
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- यूपी के फतेहपुर में सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर में मंगलवार को अव्यवस्थाओं के नाम पर किया गया छात्रों का प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। आरोप है कि कुछ नेताओं ने जेन-जी की आड़ लेकर जेन अल्फा (छोटे स्कूली बच्चों) को मोहरा बनाया। इस पूरे आंदोलन की पटकथा एक दिन पहले ही लिख ली गई थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुके खागा के एक छात्र ने इसकी अगुवाई की। वहीं एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता की फंडिंग पर रातों रात खागा की एक दुकान से पोस्टर और बैनर छपवाए गए। पुलिस और प्रशासन अब इस पूरे सियासी खेल की परतें उधेड़ने में जुटा है। प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदर्शन स्कूल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर था। बच्चों ने समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज उठाई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.