हापुड़, अगस्त 11 -- सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है। यह युवाओं की किस्मत बदल रहा है। युवा वैज्ञानिक, छात्र और उद्यमी सोशल मीडिया के जरिए नए शोध, तकनीक और ज्ञान को तुरंत सीख रहे हैं। इससे वे अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और नए स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। जंतर मंतर पर युवाओं की ताकत का एहसास सोशल मीडिया से होने के बाद अब युवा बहुत कुछ नए सपने संजोने लगे हैं। बहराल जॉब से ज्यादा व्यापार पर दीमाग केंद्रीत कर खेती को भी बिजनैस बना रहे हैं। आइडिया में है दम, तकदीर बदल रहे हापुड़ के युवा और साथ ही युवा लिख रहे बदलाव की इबारत। तकनीक की खेती से चमका रहे किस्मत और अब युवा बदल रहा है। नौकरी के पीछे नहीं भागते, अब नौकरी देते हैं। कोरोना काल में युवाओं के नए आइडिया ने दिखाया कमाल- सफल उद्यमी बनने की पकड़ी राह से बदल रहे हैं तकदीर और तस्वी...