जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद
मऊ, सितम्बर 3 -- मऊ, संवाददाता। जस्टिस मोर्चा की जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने पंद्रहवें दिन मऊ शहर से आगे बढ़ते हुए मुहम्मदाबाद गोहना पहुंची। यात्रा के दौरान इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। युवाओं से 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। यात्रा मऊ शहर से आगे बढ़ते हुए मिर्जाहादीपुरा, मतलूपुर, बरलाई और खुरहट बाज़ार पहुँची। जहाँ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं और नागरिकों से संवाद किया गया। सभाओं में युवाओं की शिक्षा और रोजगार की समस्याओं के साथ-साथ सरकारी संस्थानों की बदहाल स्थिति और भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त अनिश्चितता पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा नेमरा से बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची जेन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.