नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में शुक्रवार को 'जैन एआई फॉर एवरीवन' पर कार्यशाला की। प्रो. अमित भट्ट ने जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विस्तृत और सरल परिचय दिया। एलएलएम की कार्यप्रणाली को समझाया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास क्रम और इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा, वर्षों से हुई प्रगति का मुख्य कारण कंप्यूटिंग क्षमता में वृद्धि है। मॉडलों की कार्य प्रणाली को समझाते हुए कहा कैसे एक इनपुट निर्देश से शुरू होकर पूर्णांक, मैपिंग और एंबेडिंग की प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम आउटपुट तैयार होता है। ये मॉडल गलत या अपरिचित शब्दों को छोटे-छोटे अर्थपूर्ण भागों में विभाजित कर समझते हैं। जिनकी तुलना उन्हें विद्यालय के दिनों में शब्दों के अभ्यास से की। कार्यशाला में जैन एआई के व्यावहारिक उपयोगों पर प्रक...