जेन अल्फा की शिकायत और सुझाव सुनेंगे अधिकारी, शिकायत पेटिका लगेंगी
बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। जेन अल्फा यानी नई पीढ़ी के बच्चों की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को स्कूल स्तर पर ही सुनकर उनका समाधान कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में सुझाव-शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। बच्चे इसमें अपनी समस्याएं और सुझाव लिखकर दे सकेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की परेशानियों को समय रहते समझना और उन्हें गलत दिशा में जाने से रोकना है। शासन के आदेशानुसार स्कूलों में होने वाली शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) को भी बच्चों की समस्याओं से जोड़ा जाएगा। पेटिका में प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर पीटीएम में चर्चा की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार अभिभावकों और शिक्षकों के साथ मिलकर समस्या का समाधान तलाशा जाएगा। इससे बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिलेगा और उनकी समस्याएं दबकर नहीं रह जाएंगी। प्रत्येक स्कूल में सुझाव और श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.