नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनियों में से एक Nvidia के फाउंडर और CEO रहे जेन्सन हुआंग बीते हफ्ते अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गए। उन्होंने खुद सामने आकर एक चीनी महिला संग अपने रिश्ते की बात कबूली। इसके बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई। दबाव के बीच हुआंग को अपना CEO का पद भी छोड़ना पड़ा। अब खबर है कि इस पद पर उनकी वापसी हो सकती है। सिलिकॉन वैली में उनके समर्थन में कैंपेन शुरू हो गया है। फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिलिकॉन वैली के कुछ प्रभावशाली अधिकारी कंपनी के बोर्ड को हुआंग को फिर से बहाल करने के लिए मनाने का अभियान चला रहे हैं। मामले से जुड़े कई लोगों के मुताबिक हुआंग ने अपने करीबियों के साथ वापसी की संभावना पर चर्चा भी की है। यह भी पढ़ें- हुआंग समझते थे बेहद गया-गुजरा, बनी नई बॉस; Nvidia में...