कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी (एसएलएसबीटी) के छात्रों की ओर से दो दिवसीय छात्र उत्सव 'जेनोवेट' का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन विवि के प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। उत्सव के पहले दिन डॉक्यूमेंट्री, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, प्रस्तुतीकरण, गायन और नृत्य जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। यह आयोजन एसएलएसबीटी की छात्र परिषद की ओर से किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने खाने-पीने के साथ अलग-अलग कृतियों के स्टॉल भी लगाए। इस मौके पर प्रो. वर्षा गुप्ता, अनुराधा कलानी, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.