लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर-16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मुकाबला रॉयल क्रिकेट अकादमी व जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। टास जीतकर जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने 25 ओवर के मैच में 276 रन बनाए। जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से प्रबल मौर्य ने 129 रन बनाए। कुमार विशेष ने 49 रन, गौरव शर्मा 31 रन, पुष्कर गुप्ता ने 15 रन का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट अकादमी की तरफ से ने अर्पित दो विकेट मानस ने एक विकेट सुमित ने एक विकेट चटकाया। रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 269 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रांजल ने 127 रन बनाए वहीं हर्षित ने 111 रन बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.