लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रायल प्रूडेंस डिग्री कालेज मैदान पर चल रही अंडर 16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मुकाबला अरविंद क्रिकेट अकादमी गोला व जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अरविंद क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 25 ओवर खेलकर छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। अक्षत ने 38 रन व कृष्णा ने 18 रन बनाए। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक अग्रवाल ने तीन विकेट और ग्रन्थ अग्रवाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने 14.1 ओवर में दो विकेट खोकर 133 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से कार्तिक अग्रवाल ने नाबाद 70 रन और ग्रन्थ अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.