हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या अपने विदेश प्रवास के दौरान जेनेवा में अंतर संसदीय संघ (इंटर पार्लियामेंट यूनियन-आईपीयू) मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों, शिक्षा और सांस्कृतिक समन्वय समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शांतिकुंज मीडिया विभाग के अनुसार, डॉ. पंड्या लिथुआनिया दौरे के बाद जेनेवा पहुंचे हैं। उन्होंने आईपीयू के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित रचनात्मक अभियानों तथा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की वैश्विक मानव उत्थान गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.