लखनऊ, मार्च 6 -- जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को बाजार से काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। इसका लाभ और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। यह आह्वान पूर्व विधायक ब्रजेश सौरभ मिश्र ने किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत महानगर में जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। जन औषधि सप्ताह के मौके पद यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदयात्रा में शामिल लोगों ने सस्ती जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बृजेश सौरभ मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आगे आएं। ताकि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। जन औषधि मित्र आरती मिश्रा और केंद्र संचालक विनय शुक्ला ने कहा कि जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.