देहरादून, नवम्बर 5 -- जेनी प्रकरण पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जारी जुबानी जंग के बीच बुधवार को खुद जेनी की भी एंट्री हो गई। जेनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उसके नाम पर गंदी राजनीति न करने की नसीहत की है। साथ कहा कि वह जल्द खुद सारी सच्चाई को सबके सामने रखेंगी। बस एक दिन का वक्त दीजिए। सोशल मीडिया पर जेनी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। इसमें जेनी ने कहा कि, मेरे साथ क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, किसी ने नहीं पूछा। आज इतने साल बाद जो बात हो रही है, उसमें भी मुझ पर लांछन लगाया जा रहा है। गंदी टिप्पणियां की जा रही है। कहा कि जल्द मैं सभी प्रूफ के साथ सामने आउंगी। मैं खुद अपनी जुबान से बताऊंगी कि मेरे साथ क्या हुआ। यह भी पढ़ें- महें...