चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के जेनासाई डैम को पर्यटक के रूप में विकासित किया जा रहा है। जल पथ प्रमंडल विभाग चक्रधरपुर द्वारा डैम के ऊपर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही डैम के दूसरी छोर पर मिट्टी भराई का भी काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद डैम के दूसरी छोर जहां मिट्टी भराई हो रहा है उसमें विभाग द्वारा घास लगाया जाएगा। घास लगने के बाद डैम को पर्यटकों के लिए चालू कर दिया जाएगा। जेनासाई डैम के सौंदर्यीकरण पूर्ण होने के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। स्थानीय लोग तथा दूर-दराज के लोग यहां पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का सुखद अनुभव कर सकेंगे। जेनासाई डैम के आसपास काफी क्षेत्र में पेड़-पौधे भी लगे हैं। इससे यह डैम पर्यटकों को अपनी ओर मंत्रमुग्ध करेगा। जेनासाई डैम पहुंचने के लिए च...