जेनाबेड़ा-कोमाय चौक जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशान
चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य पथ से जेनाबेड़ा-कोमाय चौक तक साढ़े 6 किलोमीटर सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस सड़क से चार पंचायत सिलफोड़ी, गुलकेड़ा, बाईपी, कुलीतोडांग के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इस सड़क का निर्माण 10 साल पहले हुआ था। लेकिन सड़क बनने के एक साल के अंदर ही जर्जर हो गया। वर्तमान में इस सड़क पर कई जगहों पर गड्ढा बन गया है। हल्की बारिश में भी सड़क के बीचोंबीच पानी भर जाता है। जिससे मरीज, ग्रामीण और सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रहा हैं। बुढ़ीगोड़ा के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की जानकारी संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से दी।पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क निर्माण जरूरी है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.