समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन में साइलेंट जेनरेटर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में डाकबंगला के समीप की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान उक्त पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान साइलेंट जेनसेट के भीतर छिपाकर रखे गए कुल 77 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 691.56 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन चालक झारखंड के धनबाद जिला के बैंक मोड़ निवासी गौरव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए लगातार नए-नए तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.