कौशाम्बी, मार्च 31 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के धनवंतरि नगर में एक राइस मिल है। यहां के मैनेजर राजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि 29 मार्च की सुबह वह मिल पहुंचे तो देखा कि वहां रखे 125 केवी ट्रांसफार्मर का पार्ट्स चोर खोल ले गए थे। सिर्फ जेनरेटर का कवर बचा हुआ था। मिल मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.