जेनरेटर ऑपरेटर की करंट लगने से मौत
मधुबनी, अप्रैल 25 -- राम शरण साह मधुबनी । भौआड़ा में जेनरेटर ऑपरेटर सुजीत यादव 34 वर्ष की बिजली करंट से मौत हो गई। बिजली पोल से कनेक्शन जोड़ने के दौरान बीती रात यह हादसा हुआ। परिजनों ने टेंट एवं साउंड संचालक पर जबरन सुजीत कुमार से बिजली कनेक्शन के लिए पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया भौआड़ा संगत मोहल्ला स्थित प्रदुमण राय के घर के सामने से सुजीत कुमार यादव का शव बरामद हुआ है। शव के सिर एवं पैर पर जलने का काला निशान है। सिर के पिछले हिस्से से खून निकला हुआ था। बताया जाता है कि करेंट लगने के बाद बिजली पोल से नीचे गिरने के दौरान सिर में चोट लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.