जेनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
पूर्णिया, मार्च 23 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा कॉलेज चौक के पास देर रात एक किराना जेनरल स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि आग रात करीब दो बजे लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर कसबा थाना की मदद से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के संबंध में सिंटू जेनरल स्टोर के मालिक सिंटू चौरसिया ने बताया कि वे शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.