जेनपैक्ट अंडरपास रविवार रात पांच घंटे बंद रहेगा
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गोल्फ कोर्स रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर है। रविवार रात को इस रूट का मुख्य जेनपैक्ट अंडरपास पूरी तरह से बंद रहेगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अंडरपास में हाई-टेक कैमरे और रडार लगाने के काम के चलते यातायात को डाइवर्ट किया गया है। यातायात को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस जेनपैक्ट अंडरपास में स्पीड मापने वाले रडार और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे इंस्टॉल करने जा रही है। इस तकनीकी कार्य के लिए रविवार रात को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। अंडरपास रविवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह चार बजे तक बंद रहेगा।यह रहेगा वैकल्पिक मार्गट्रैफिक पुलिस ने बताया की जो भी वाहन चालक रविवार रात 11 बजे के बाद गोल्फ कोर्स रोड से गुजरेंगे, वे जेनपैक्ट अंडरपास के अंदर नहीं जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.