श्रावस्ती, मार्च 16 -- इकौना(श्रावस्ती),संवाददाता। बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल श्रावस्ती स्थित जेतवन महाविहार में पूजा-अर्चना के दौरान मधुमक्खियों के हमले से आठ श्रीलंकाई तीर्थयात्री घायल हो गए। घटना के बाद महाविहार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रीलंका से करीब 40 तीर्थयात्रियों का एक दल बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए श्रावस्ती पहुंचा था। यह दल जेतवन महाविहार में स्थित भगवान बुद्ध की गंधकुटी के पास पूजा-अर्चना कर रहा था। उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीर्थयात्रियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से वहां मौजूद श्रद्धालुओं ...