जेड चौक पर यातायात सुगम करने की तैयारी
गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित जेड चौक पर यातायात सुगम होगा। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया को इस चौक की यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। एक महीने के अंदर यह योजना बन जाएगी। जेड चौक पर रोजाना करीब एक लाख वाहन निकलते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे और गोल्फ कोर्स रोड की तरफ आवागमन के लिए काफी संख्या में वाहन इस चौक से होकर निकलते हैं। इस वजह से सुबह और शाम के समय यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालक को कई बार इस चौक को पार करने में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी की दो सड़कों पर यातायात सुगम करने की तैयारी उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.