पटना, मई 5 -- Pappu Yadav News: पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिल रही लगातार धमकियों के मद्देनजर सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को 'वाई' श्रेणी से बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी करने की गुहार लगाई है। हालांकि, देश की शीर्ष अदालत ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने के बजाय सांसद को अपनी लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए वापस पटना हाईकोर्ट का रुख करने का निर्देश दिया है।पटना हाईकोर्ट में लंबित है मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह निर्देश तब दिया जब सांसद पप्पू यादव के अधिवक्ता ने अदालत को पटना हाईकोर्ट की लेटलतीफी से अवगत कराया। अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि पटना हाईकोर्...