रांची, फरवरी 6 -- रांची के जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना गुरुवार देर रात 11 बजे की है। मृत अनुराग सरावगी इसी अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर रहते थे। अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि अनुराग देर रात अपनी बालकनी में किसी से मोबाइल पर चिल्ला-चिल्ला कर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने बालकनी से छलांग लगा दी। सबसे पहले दाई के कानों में उनके गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। धीरे-धीरे पूरे रांची शहर में यह घटना आग की तरह फैल गई। अपार्टमेंट में अनुराग के शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लेकर चली गई। रांची पुलिस के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.