कुशीनगर, मार्च 25 -- हाटा, हिन्दुस्तान संवाद।संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य मंडल गोरखपुर डॉ. एके गर्ग व उनके टीम के द्वारा मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे औचक निरीक्षण में नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को छोड़ सभी के शटर बंद मिले और स्वास्थ्य टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।हुआ यह कि गोरखपुर से हाटा नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की औचक जांच करने के लिए मंडलीय अधिकारी डॉ. बीके श्री के साथ पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर एके गर्ग सीधे सीएचसी हाटा पर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी उनके आवभगत में लग गये और एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह को किसी मजिस्ट्रेट को भेजने की सूचना दी। इसी बीच अस्पताल में डाक्टरों के आगे पीछे रहने वाले दलालों को भनक लग गई और उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को सूचना दे दी। जब जांच टीम अस्पताल से नगर म...