वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। एलटी कालेज (अर्दली बाजार) में पांचवां स्व. नवी अहमद कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जेडी स्टार और जय महाकाल स्पोर्टिंग क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी स्टार की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय महाकाल स्पोर्टिंग क्लब की टीम 8 ओवर में 37 रन ही बना सकी। सचिव नफीस अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 7 जून खेला जाएगा। संयोजन में नफीस अहमद, डेविस, हसमुद्दीन, पार्षद विनय शादेजा, राजकुमार‌ आहूजा, टोनी, मनोज यादव, राजन यादव, हैप्पी, अयान, अबिलंब, जित्तू, आबिद अली, शाहनवाज अहमद एवं नीरज सिंह आदि थे।

ह...