कानपुर, जून 11 -- कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) मनोज कुमार द्विवेदी से मोर्चे के संयोजक और शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव से भेंट की। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी मूल समस्याएं गिनाईं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इसे हल करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष प़ं जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार वर्मा, रितेश सचान, उमेश चंद, बाबूलाल कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, अमित कुमार, राजीव कुमार राठौर, सुनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...