पटना, मार्च 13 -- पाटलिपुत्र विवि का आठवां स्थापना दिवस 18 मार्च को जेडी वीमेंस कॉलेज में मनेगा। शुक्रवार को विवि स्तर पर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि मौके पर विवि द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल, संगीत, नाटक तथा वाद विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। विवि द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...