रांची, मार्च 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ट्रस्टी मेंबर श्रीमती स्मृति कटियार ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। निर्देशन व्याख्याता चुमकी राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हीरा लाल यादव ने दिया। प्राचार्य डॉ. निहारिका कुमारी सहित शिक्षक-प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.