कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। केसीए से आबद्ध व स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा कप क्रिकेट लीग में बुधवार को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें एसएसएसए ने जेडी क्लब को 51 रन से पराजित किया और इस जीत के साथ सीधे फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच एलिमिनेटर खेला गया, जिसमें नेशनल यूथ ने सी स्पोर्टिंग यूनियन को सात विकेट से पराजित किया। हारने के साथ ही सी स्पोर्टिंग यूनियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जबकि, नेशनल यूथ दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश की। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर हुए पहले मैच में एसएसएसए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से धनंजय यादव ने 72 रन, रितेश जैन ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सूरज यादव ने तीन, सलमान, फराज अहमद ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में जेडी क्लब की पूरी टीम 17.1 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.