महोबा, फरवरी 17 -- महोबा,संवाददाता ।स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखने के लिए संयुक्त निदेशक द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर चार सफाई कर्मचारियों की मानदेय रोके गए हैं। संयुक्त निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए । मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ अभय प्रताप ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी में गंदगी मिली जबकि वार्ड में अंधेरा मिला जिस पर नाराजगी जाहिर की गई। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर राजेश भट्ट को कार्रवाई के निर्देश दिए ।कहा कि डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने की लगातार जानकारी मिल रही है। अगर सुधार नहीं हुआ तो शासन को पत्र लिखा जाएगा। जो दवा अस्पताल में नहीं है जन औषधि केंद्र की लिखी जाए। निरीक्षक को लेकर कर्मचारियों में हड...