जेडी कार्यालय पर गरजे शिक्षक
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के बैनर तले मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे बाद पहुंचे जेडी ने दो सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन बिना किसी लिखित आदेश के तीन माह से रोक दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से वेतन भुगतान रोका गया है, जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- आवंटन के बाद भी वेतन भुगतान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.