जेडीयू सांसद अजय मंडल पर भड़के भाजपा मंत्री शैलेंद्र, कहा- चेत जाइए, नहीं तो बहुत बुरा होगा
भागलपुर, सितम्बर 15 -- बिहार सरकार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से मंत्री कुमार शैलेंद्र ने सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद अजय मंडल को चेतावनी दे दी है। मंत्री ने सांसद से कहा कि चेत जाइए, नहीं तो आने वाला समय बहुत बुरा होगा। अजय मंडल भागलपुर से जदयू के दो बार के सांसद हैं। वहीं, कुमार शैलेंद्र बिहार सरकार में अभी पथ निर्माण मंत्री हैं और भागलपुर जिले के बिहपुर से भाजपा के विधायक हैं। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने नवगछिया के खरीक स्थित काजीकोरैया में सोमवार को एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोगों से बात करते हुए उन्होंने जदयू सांसद अजय मंडल को आड़े हाथों ले लिया। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे राजनीति गर्मा गई।शैलेंद्र ने अजय मंडल को दी नसीहत शैलेंद्र ने कहा कि सांसद अजय मंडल एनडीए के हैं और वह वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.