पटना, मार्च 4 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा चल रही है। यह बात जेडीयू ने मान ली है। जेडीयू के वरीय नेता एवं नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी के अनुसार राज्यसभा जाना है या नहीं, यह फैसला खुद नीतीश ही करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं, उनके निर्देश का ही पालन किया जाएगा। बुधवार दोपहर से बिहार के सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें चल रही थीं। जेडीयू के अंदर इस पर लंबा मंथन भी हुआ। सीएम नीतीश कुमार के आवास से लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के घर तक बैठकें हुईं। हालांकि, इस दौरान पार्टी के किसी भी वरीय नेता ने इस पर चर्चा की पुष्टि नहीं की थी। जेडीयू के सीनियर नेता विजय चौधरी बुधवार रात में जब संजय झा के आवास से मंथन कर निकले, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.