जेडीयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर, अश्लील डांस और हथियार वीडियो केस में तुरंत जमानत
विधि संवाददाता, जुलाई 13 -- बिहार की मोकामा विधानसभा सीट (पटना) से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर किया। उन्हें अश्लील डांस और हथियार लहराने के वायरल वीडियो केस में तुरंत जमानत भी मिल गई। उनके साथ भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को भी नियमित जमानत दे दी गई। गुंजन ने भी अनंत सिंह के साथ सोमवार सुबह ही गोपालगंज एमएपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सह एसीजेएम प्रथम अमरेंद्र कुमार राज की अदालत में सरेंडर किया था। दोनो ने अपने वकील राजेश कुमार पाठक के माध्यम से आत्मसमर्पण किया। इस मामले में कोर्ट से उन्हें 15 जून को ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। अब दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर नियमित जमानत ले ली। यह मामला 2 मई 2026 का है। जब गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में एक कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.