भागलपुर, मार्च 3 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर बिहार के भागलपुर जिले में केस दर्ज हुआ है। होलिका दहन के दौरान बंदूक लेकर घूमते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बरारी थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त किया जा सकता है। भागलपुर के सिटी डीएसपी प्रथम अजय चौधरी ने मंगलवार को बताया कि हथियार के जब्तीकरण और उनके लाइसेंस की जांच के लिए शस्त्र दंडाधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद आग की कार्रवाई की जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो रात के समय का है। इसमें होलिका दहन किया जा रहा है और गोपाल मंडल अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, युवा डांस करते हुए...