जेडीयू के झगड़े में कूदे प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश एक बार नीरज के लिए वोट मांग लें तो अनुज को बैठा देंगे
पटना, अक्टूबर 6 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में मचे घमासान में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर कूद गए हैं। पीके ने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद पटना स्नातक एमएलसी सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के लिए वोट मांग लें, तो वह जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह का नामांकन वापस करवा देंगे। बता दें कि जेडीयू के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में नीरज के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह इस चुनाव में जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीरज कुमार लगातार नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि वह नीतीश कुमार से एक लाइन अपने समर्थन में बयान दिलवा दें, तो जन सुराज पार्टी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.