जेडीयू की महिला प्रदेश महासचिव के बंद घर में भीषण चोरी
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 38 स्थित टोडरमल लेन में चोरों ने जेडीयू की महिला मोर्चा के प्रदेश महासचिव रेखा डीडवानिया के बंद घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर फ्रिज, एसी और इन्वर्टर समेत करीब 4 से 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में थीं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोसी सुनील कुमार झुनझुनवाला ने रेखा डीडवानिया को फोन कर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद बेंगलुरु से उन्होंने अपने कर्मचारी जमाल को मौके पर भेजा। जब जमाल घर के अंदर दाखिल हुआ तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.