एक प्रतिनिधि, फरवरी 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कई प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया जा रहा है। हालांकि, कुछ प्रखंडों में एक ही पद पर आवेदन ज्यादा होने की वजह से चुनाव स्थगित करने पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले से आया। यहां रामनगर में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 16 लोगों ने आवेदन कर दिया। इसे लेकर भारी हंगामा मच गया। जब कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की नौबत आई तो चुनाव को स्थगित करना पड़ा। रामनगर के सबुनी माई स्थान धर्मशाला में आयोजित जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। जेडीयू संगठनात्मक चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.