महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर चिन्हित स्थानों पर जेडएफडी कार्यक्रम के तहत विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। हादसों व हादसों से होने वाली मौत को रोकने के लिए चलाए गए अभियान में वाहनों की रफ्तार स्पीड रडार से परखी गई। चालकों की जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।यह अभियान यातायात पुलिस एवं क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी व सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान आधुनिक यातायात उपकरणों जैसे स्पीड रडार, ब्रीथ एनालाइजर एवं डेसीबल मीटर का उपयोग कर वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाना, अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण (हॉर्न/साइलेंसर) व अन्य यातायात नियमों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.