मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और समस्याओं के निवारण को लेकर सोमवार को रेलवे अधिकारी के साथ जेडआरयूसीसी सदस्य हरिराम मिश्रा मंथन करेंगे। इसे लेकर एरिया मैनेजर रविशंकर ने पत्र जारी किया है। इधर, हरिराम मिश्रा ने बताया कि स्टेशन पर आरक्षण, पार्किंग समस्या, सुरक्षा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था के साथ आरएलडीए द्वारा निर्माणधीन स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए सुचारू व्यवस्था पर एरिया अफसर के साथ बैठक करेंगे। इसमें रेलवे की सभी प्रशाखा के शाखा प्रभारी भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...