रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोलकाता स्थित रेलवे मुख्यालय में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक आयोजित की गई। महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रांची और हटिया से जुड़ी यात्री सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने महाप्रबंधक के समक्ष रांची से रामेश्वरम, सूरत-अहमदाबाद, योग नगरी ऋषिकेश, पुणे-हड़पसर और जयपुर के लिए वंदे भारत सहित हटिया-बड़बिल फास्ट मेमू जैसी कई नई ट्रेनें चलाने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिनों के बजाय प्रतिदिन चलाने और इसकी समय-सारणी में सुधार कर सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में जयपुर...