धनबाद, जुलाई 8 -- पटना में मंगलवार को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक हुई। बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित छह सांसदों के अलावा एक विधायक व 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जीएम छत्रसाल सिंह के समक्ष सभी ने रेलवे से जुड़ी मांगें रखीं। धनबाद से बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू सिंह और चंद्रशेखर आजाद ने अपनी मांगों को रखा। दोनों सदस्यों ने धनबाद से बक्सर तक नई ट्रेन चलाने की मांग की। पिंटू सिंह ने वंदे भारत को गया की बजाय पटना तक धनबाद से गिरिडीह होते हुए हजारीबाग टाउन के लिए नई ट्रेन, धनबाद, गोमो व कतरास में सफाई व्यवस्था में सुधार, हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया करने, धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव कुमारधुबी में देने, प्रताप एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस व दूर...