जेडआरटीआई और नया आरपीएफ बैरक होगा हाइटेक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर। कंपनीबाग स्थित जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेडआरटीआई) भवन के नवीनीकरण और 60 बेड वाले नए आरपीएफ बैरक का निर्माण पूर्व मध्य रेल कराएगा। समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ने इस संबंध में सूचना जारी की है। इसके अनुसार जेडआरटीआई मुजफ्फरपुर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ नवीनीकरण और इंटरनेट स्पीड बढ़ाने से संबंधित विद्युतीय कार्य किया जाएगा। साथ ही मुजफ्फरपुर के लीची बगान में 60 बेड के नए आरपीएफ बैरक के निर्माण के लिए भी विद्युतीय कार्य होगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 27 लाख रुपये रखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.