झांसी, मार्च 28 -- मार्च के आखिरी दिनों में रानी का शहर झांसी जेठ यानी मई महीने से तप उठा है। शनिवार अधिकतम ताप 35 तो न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया। भरी दुपहरी चली गर्म हवाओं से बुंदेले सहम उठे। आने वाले दिनों में ताप चढ़ने की संभावना है। सूरज के तेवरों से बाजार सुस्ताते नजर आए तो एक पहर बाद सड़कों पर सन्नाटा खिंचा रहा। शनिवार को सुबह 6.12 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम ताप 24 डिग्री के आसपास था। सुबह 10 बजते ही पारा 29 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजते-बजते सूरज पूरे रौ में आ गया। टनटनाती धूप और गर्म हवाओं से हर कोई बचता दिखा। लोग हाथबंद दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते की ओट में नजर आए। दोपहर 2.30 बजे ताप 35 डिग्री पहुंच गया जो साढ़े चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा। शाम 6.30 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद भी देर रात तक गर्म हवाएं महसूस हुई। भरारी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.