हरदोई, मार्च 21 -- मल्लावां। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी व घर में आग लगा देने का मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम मगरहा निवासी महिला ने न्यायालय में तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 दिसंबर 2025 की शाम छह बजे मेरे जेठ विजयपाल व तेजपाल, सूरज पाल, सचिन, ज्ञान सागर, शिवम ने उसे पीटा। घर में आग लगा दी। इससे मेरा सारा सामान जलकर राख हो गया। मेरे जेठ विजयपाल ने गलत नीयत से मुझे पकड़ लिया और मेरे कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाया तो सभी लोग जान माल की धमकी देते भाग गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.