हरदोई, मार्च 18 -- सांडी। चकरोड चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद में घायल प्रधान के देवर की मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस अब प्रधान के जेठ समेत नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा मदारपुर-मोहद्दीनपुर की प्रधान गिरजा देवी हैं। सोमवार को प्रधान पति गिरीन्द्र की मौजूदगी में उनके जेठ बृजकिशोर और देवर नरवीर के परिवार के बीच चकरोड की चौड़ाई को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में फावड़े व लाठियां चलने लगीं। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।घायल नरवीर को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत ...