सराईकेला, जून 15 -- सरायकेला। राजनगर प्रखंड के बनकटी गांव स्थित जोरटांड टोला में जेठ संक्रांति यानी रोजो पर्व के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस बार आयोजन की खास बात रही सरायकेला शैली की महिला समुदाय द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से चारों युगों-सत्ययुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग का जीवंत समावेश दिखाया। नृत्य में शैववाद और वैष्णववाद से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को लोक नृत्य उत्सव की शैली में संरचित रूप से प्रस्तुत किया गया। ढोल-नगाड़े, शहनाई और धामसा की थाप पर कलाकारों के पौराणिक वेशभूषा और मुखौटों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- राजनगर के जोरटांड में रोजो पर्व पर गूंजा छऊ नृत्य, उड़ीसा-बंगाल से उमड़े दर्शकस्थानीय दर्शक और उत्सव का माह...