जेठ माह के बड़े मंगल पर मंदिरों में हुए सामूहिक सुंदरकांड पाठ
बहराइच, जून 9 -- बहराइच, हिन्दुस्तान टीम। जेठ माह के बड़े मंगलवार को शहर, कस्बों व ग्रामीण अंचलों में भंडारों की धूम रही। हनुमान मंदिरों में भोर होते ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ के आयोजन हुए। स्टालों लगाकर चावल छोला, पूड़ी, बूंदी के प्रसाद को पाने को श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिली। शहर के अति प्राचीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महंथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौक बाजार के ही हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड हुआ। शहर के पंचायती श्रीराम जानकी मंदिर छावनी बाजार, हमजापुरा स्थित रामजानकी मंदिर, पीपल तिराहे स्थित हनुमान मंदिर, कचेहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर पवनसुत बजरंग बली की पूजा की गई। यह भी पढ़ें- जय हनुमान ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.