रुडकी, मई 14 -- जेठ माह की दूसरी जुमेरात पर गुरुवार को कलियर में भारी संख्या में जायरीन साबिर पाक की दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे। जायरीनों ने दरगाह पर चादर और अकीदत के फूल पेश कर मुरादें व मन्नतें मांगी। इस दौरान कलियर के बाजारों में भी दिनभर भारी भीड़ रही। कलियर में जेठ माह के दौरान आने वाली प्रत्येक जुमेरात का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार जेठ माह की चारों जुमेरात पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए पहुंचते हैं। बुधवार शाम से ही विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से जायरीनों का कलियर पहुंचना शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- कलियर में लगा जाम, गर्मी में फंसे राहगीर जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक के अलावा दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गायब अली साहब और अब्दाल साहब पर भी जियारत कर देश में अमन-चैन ...