गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गांव सदरपुर में एक महिला ने अपने जेठ और भतीजों पर घर का ताला तोड़कर चोरी करने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सदरपुर निवासी दीपा बिष्ट ने इस मामले में मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...